{"_id":"5f6071ea8ebc3ec0486c0a45","slug":"kidnapped-minor-girl-protets-mahapanchayat-in-iradatnagar-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अपहृत किशोरी बरामद न होने पर आक्रोश, बाजार बंद, रास्ता किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: अपहृत किशोरी बरामद न होने पर आक्रोश, बाजार बंद, रास्ता किया जाम
Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
सार
- एक हजार से ज्यादा लोग पंचायत करने पहुंचे, पुलिस ने रोका, सात आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
इरादतनगर में महापंचायत को जुटी लोगों की भीड़ को संभालती पीएसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के इरादतनगर कस्बे से पांच दिन पहले अपहृत 13 वर्षीय किशोरी के बरामद न होने पर कस्बा के व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखकर गुस्से का इजहार किया। दो घंटे तक रास्ता जाम रखा गया। पुलिस की रोक के बावजूद पंचायत करने के लिए एक हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। इन्हें एसपी पश्चिम ने यह आश्वासन देकर वापस भेजा कि 24 घंटे में पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी।
उधर, मुख्य आरोपी बंटी खान हाथ नहीं आया लेकिन उसके सहयोग के आरोप में परिजन सहित सात लोग जेल भेज दिए गए। भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ही एलान कर दिया था कि किशोरी के बरामद न होने पर मंगलवार को पंचायत की जाएगी।
संबंधित खबर- अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, थाने में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
इस पर पुलिस के साथ पीएसी भी लगा दी गई थी। एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि पंचायत गांव रहलई स्थित डॉक्टर करण सिंह त्यागी इंटर कॉलेज में होगी। इससे पुलिस अलर्ट हो गई। चप्पे चप्पे पर तैनात होने के बावजूद लोग एक कोल्ड स्टोरेज के पास इकट्ठे होकर चल दिए और वहां बाजार पहुंचकर गए।

पुलिस ने सख्ती की तो भड़क गए लोग
पुलिस ने पंचायत रुकवा दी और सख्ती कर लोगों को विद्यालय से बाहर कर दिया। इस पर भड़के लोग बाजार में पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। बाजार बंद हो गए। लोग थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
सड़क पर बैठे लोग, दो घंटे जाम रहा रास्ता
पुलिस ने शमसाबाद व सैया की तरफ से आने वाले यातायात को रोक दिया और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। लोग थाने की ओर चल दिए। पुलिस ने रोका तो शमसाबाद-सैंया मार्ग पर बैठ गए। यहां दो घंटे तक जाम रहा।
24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
एसपी पश्चिम रवि कुमार पहुंचे और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे के अंदर अपहृत बालिका को बरामद किया जाए वरना फिर से प्रदर्शन होगा।
इन्हें भेजा जेल
मुख्य आरोपी बंटी खान के परिजन और मित्रों को जेल भेज दिया गया है। ये हैं पवन पुत्र महावीर सहित अमन खान, साबिर खान, रिजवान, आसमां, छोटिया खान व उसकी पुत्री रानी।