फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra man clicked photo of Austrian woman by cheating

मोबाइल में चुपके से खींच ली विदेशी महिला की फोटो, फिर मांगता रहा माफी

Fri, 05 Jan 2018 05:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Jan 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
agra man clicked photo of Austrian woman by cheating
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के ताजगंज स्थित एक हॉस्टल की डोरमेट्री में रुकी आस्ट्रिया की पर्यटक का एक युवक ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। पर्यटक ने विरोध किया। 
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। पर्यटक ने लिखित शिकायत नहीं की है। 

नेपाली मूल की पर्यटक आस्ट्रिया की राजधानी वियना में रहती हैं। वह आगरा आई हुई थीं। बुधवार रात को हास्टल की डारमेट्री में रुकी हुई थीं। वहां पर गोरखपुर का अभिषेक भी रुका हुआ था। उसने पर्यटक का मोबाइल से फोटो खींचना शुरू कर दिया।

यह देखकर पर्यटक ने विरोध किया। इस पर युवक चला गया। पर्यटक ने तब तो किसी से शिकायत नहीं की। गुरुवार को पर्यटन थाना पुलिस को बताया। इस पर हास्टल से पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। 

पर्यटक के लिखित में शिकायत नहीं करने पर अभिषेक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि युवक परीक्षा देने आया था। एक परिचित की मदद से हास्टल में रुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed