फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra cjm court ordered to register case against power company

बिजली कंपनी के कर्मियों पर चलेगा केस, महिला का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Mon, 13 Nov 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 13 Nov 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
agra cjm court ordered to register case against power company
court demo pic
आगरा में विद्युत वितरण करने वाली कंपनी टोरंट पावर के चेयरमैन सुधीर मेहता और 18 कर्मचारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। इसके आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता मिश्रा ने सोमवार को दिए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि 19 जुलाई को टोरंट की टीम ने चेकिंग के नाम पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जेपी भदौरिया के परिवारीजनों का आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। विरोध करने पर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


जेपी भदौरिया के पौत्र सचिन प्रताप भदौरिया ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आवास नाई की मंडी स्थित गुजराती पाड़ा में है। इसमें कहा गया था कि 19 जुलाई को दोपहर 12:50 बजे टोरंट की टीम चेकिंग के लिए आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग जबरन घर में घुस गए और वीडियो बनाने लगे। पूछने पर बोले, हमें चेयरमैन सुधीर मेहता ने निर्देश दिए हैं। इसके बाद अपशब्द बोलने लगे। उन्होंने बाथरूम में स्नान करती महिला का वीडियो भी बनाया।

इनके खिलाफ होगी एफआईआर

agra cjm court ordered to register case against power company
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
सचिन का कहना है कि उन्होंने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया, तो उनसे मोबाइल फोन छीन लिया। सचिन की ओर से पैरवी अधिवक्ता शफीक कुरैशी ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। तब जाकर सचिन ने कोर्ट का रुख किया।

केस दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र में जो नाम दिए गए हैं, उनमें टोरंट पॉवर के चेयरमैन सुधीर मेहता शामिल हैं। इनके अतिरिक्त कर्मचारियों में प्रभात सिंह, ओमवीर सिंह चौहान, विशाल उपाध्याय, देवी सिंह, नरेश, योगेश, भगवान दास, दिपेन्द्र, शिवपूजन शर्मा, नीरज कुमार, सुरेश पांडे, सनी शामिल हैं। इन पर घर में जबरन घुसने, मारपीट, आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed