{"_id":"5ae2f0ae4f1c1b3c0a8b6bf5","slug":"agra-a-man-committed-suicide-after-killing-a-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में निजी कंपनी के पूर्व मैनेजर ने युवती की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में निजी कंपनी के पूर्व मैनेजर ने युवती की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
एक ही बेड पर मिले दोनों शव
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे की नट बस्ती में किराए पर रहने वाले राजेंद्र (58) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से 28 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
दोनों के शव शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों में से किसी का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।
राजेंद्र जगदीशपुरा के लखनपुर के रहने वाले थे। रुनकता की नट बस्ती में हलीम के घर में तीन महीने से किराए पर रह रहे थे।उनकी पत्नी का तीस साल पहले निधन हो गया था।

Trending Videos
उनके चारों बेटे लखनपुर में रहते हैं। कुछ समय पहले तक रुनकता स्थित यूनिवर्सल कंपनी में मैनेजर थे। कंपनी बंद हो जाने के बाद से जमीन बेचकर गुजारा कर रहे थे।
शुक्रवार सुबह उनके कमरे का दरवाजा न खुलने पर हलीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया, तो दोनों के शव पड़े मिले।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह कमरे पर कई युवतियों को ला चुके थे। उनके बेटों का यह भी कहना था कि वह जमीन बेचकर मौजमस्ती करने में लगे थे।
सिकंदरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। इससे युवती की शिनाख्त होने की उम्मीद है।