{"_id":"596e245e4f1c1be2618b45e9","slug":"action-in-sn-medical-college-agra-on-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग पर सख्त हुआ एसएन, सात दिन के लिए जूडा अध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैगिंग पर सख्त हुआ एसएन, सात दिन के लिए जूडा अध्यक्ष निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
रैगिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में रैगिंग प्रकरण में आरोपी जूनियर डाक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष डा. विकास मिश्रा को सात दिन के लिए चिकित्सकीय कार्यों से निलंबित कर दिया है। उनसे लिखित में भी माफीनामा लिया गया है। ये कार्रवाई विभागीय स्तर से हुई है। कार्रवाई के बाद एंटी रैगिंग सेल में पीड़ित ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।
बता दें कि सात जुलाई को इमरजेंसी में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष के छात्र डा. सौरभ द्विवेदी ने पोस्ट ग्रेजुएशन तृतीय वर्ष के डा. विकास मिश्रा पर मारपीट कर रैगिंग का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत एंटी रैगिंग सेल में की थी। लेकिन दोनों पक्ष सुनवाई को नहीं पहुंचे। दोनों जूनियर डाक्टर हड्डी रोग विभाग से हैं।
इस पर विभागाध्यक्ष दोनों पक्षों की सुनवाई कर आरोपी पर कार्रवाई की। पीड़ित ने कार्रवाई से संतुष्टि होने पर एंटी रैगिंग सेल से शिकायत वापस ले ली है। विभागाध्यक्ष डा. सीपी पाल का कहना है कि चिकित्सकीय कार्यों के दौरान आपस में मामूली घटनाएं हो जाती हैं। आरोपी को चेतावनी देकर सात दिन के लिए चिकित्सकीय कार्यों से हटा दिया है।