फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   acid attack in mathura for money dispute

नौकरों ने सराफ पर फेंका तेजाब, वारदात का नोटबंदी से ये कनेक्शन

Tue, 10 Oct 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Tue, 10 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
acid attack in mathura for money dispute
acid
मथुरा में मांट के गांव बिजौली में सोमवार की देर रात बाइक सवार सराफ और उसके दोस्त पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। इस हमले में दोनों झुलस गए हैं। सराफ तगादा करने के लिए जा रहा था। हमले का आरोप सराफ के नौकर रहे दो युवकों पर लगा है। चर्चा यह भी है कि रुपयों के लेनदेन के मामले में यह साजिश रची गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के थाना गोविंदनगर की जगन्नाथपुरी निवासी अमित अग्रवाल हाईवे क्षेत्र के रहने वाले अपने दोस्त अजय शर्मा के साथ सोमवार देर शाम बाइक से सुरीर में तगादा करने के लिए निकले थे। गांव बिजौली के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अमित की बाइक रोककर तेजाब फेंका। 
विज्ञापन


इससे अमित और अजय झुलस गए। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अमित का आरोप है कि एसिड अटैक कृष्णा नगर मथुरा निवासी आशीष अरोड़ा और महाविद्या कालोनी निवासी मनीष चतुर्वेदी ने किया है। इन दोनों के खिलाफ थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से ये कनेक्‍शन

आरोपी आशीष के भाई सिद्धार्थ अरोड़ा ने बताया कि नोटबंदी के वक्त अमित अग्रवाल के रिश्तेदार ने बड़े पैमाने पर पुराने नोटों की खपत की थी। उस वक्त आशीष और मनीष उसके यहां नौकरी करते थे। 

इन दोनों को उसने कमीशन का हिसाब नहीं किया तो आशीष और मनीष ने आर्थिक अपराध शाखा, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग समेत कई जगह शिकायत की। उन शिकायतों को वापस कराने के लिए दबाव बनाने को यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed