{"_id":"6d72288fe3d0352f8fd06fa2a89d3d52","slug":"accused-press-confrence-in-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने पुलिस अभिरक्षा में की प्रेस कांफ्रेंस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी ने पुलिस अभिरक्षा में की प्रेस कांफ्रेंस
अागरा ब्यूूराे
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ परीक्षा सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी व मैनपुरी के कॉलेज संचालक ओमेंद्र यादव को गुरुवार को बी वारंट पर आगरा कोर्ट में पेश किया गया। उसे मैनपुरी से लाया गया था। कोर्ट के आदेश पर वह अब 16 मार्च तक के लिए आगरा जिला जेल में रहेगा। उधर पेशी के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा में ही मीडियाकर्मियों से बात की। बाद में अपना पक्ष लिखकर भी मीडिया को दिया। पुलिस ने उसे एक बार भी रोकने का प्रयास नहीं किया।
सीओ हरीपर्वत का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। अगर पुलिस वालों की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई होगी। बता दें कि ओमेंद्र ने मारपीट के पुराने मामले में मैनपुरी कोर्ट में जमानत तुड़वाकर सरेंडर किया था। आगरा पुलिस को उसकी तलाश सतेंद्र हत्याकांड में थी। इसके चलते कोर्ट में उसका बी वारंट दिया गया था। इसी पर उसकी गुरुवार को कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस ने उसे आगरा जिला जेल में निरुद्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया।
इस मामले की जांच कर रहे सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद कुछ और चीजें साफ हो सकेंगी। उधर, इस दौरान ओमेंद्र और सतेंद्र के परिवारीजन भी कोर्ट में मौजूद रहे। ओमेंद्र की तरफ से पैरवी अधिवक्ता अचल कुमार शर्मा, राजीव सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने की। पीड़ित पक्ष से भगवान सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।