{"_id":"590759394f1c1b2165441fef","slug":"accused-of-pouring-acid-on-his-daughter-arrested-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पर तेजाब फेंकने वाला पिता गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पर तेजाब फेंकने वाला पिता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 01 May 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
मानिकचंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोपी पिता को हाईवे पुलिस ने रविवार की रात्रि गोवर्धन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। तेजाब से गंभीर रूप से झुलसी बेटी का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
हाथरस जनपद में सासनी गांव के रहने वाले मानिकचंद ने अपनी विवाहित पुत्री खुशबू पर हाईवे थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में जाकर तेजाब फेंक दिया था। खुशबू के पति विनोद और तीन साल की बच्ची तृषा भी इससे झुलस गए थे। खुशबू इस गांव में अपने पति के साथ किराये पर रहती है। सोमवार को आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया।
पुलिस की जांच में जो मामला निकलकर आ रहा है उसके मुताबिक मानिकचंद का पत्नी सरिता से विवाद चल रहा है। सरिता हाथरस में मायके में रह रही है। मानिकचंद सरिता के साथ मारपीट करता था। मानिकचंद के व्यवहार से पूरा परिवार परेशान है। थाने तक भी मामला पहुंचा।
विज्ञापन
खुशबू हमेशा मां सरिता का पक्ष लेती थी। सरिता ने पिछले महीने थाने में जाकर भी अपनी मां के पक्ष में बयान दिया था। पिता पर आरोप लगाया था कि वह महिलाओं की खरीद फरोख्त करते हैं। पैसे लेकर शादी कराते हैं। इसी को लेकर मानिकचंद अपनी बेटी से रंजिश रखने लगा था और उस पर तेजाब फेंक दिया।