फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident10

सड़क हादसों में मजदूर समेत तीन की मौत

Sat, 18 Feb 2017 11:44 PM IST
सड़क हादसों में मजदूर समेत तीन की मौत
सड़क हादसों में मजदूर समेत तीन की मौत Updated Sat, 18 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident10
सड़क हादसों में मजदूर समेत तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पिनाहट में भट्ठा मजदूर युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-बाह हाईवे पर जाम लगा दिया। बाह और अछनेरा में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसों के दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

डौकी के गांव गुढ़ा निवासी सुखवीर (25) पुत्र रमेश जैतपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार को वह जैतपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। शाम लगभग चार बजे आगरा-बाह हाईवे पर स्याहीपुरा के पास पीछे से आए तेज गति टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुखवीर ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। करीब दो घंटे बाद एसडीएम अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को पारिवारिक राहत आपदा कोष से 30 हजार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बाह के गांव सिधावली निवासी धनीराम (60) शुक्रवार रात्रि लगभग नौ बजे बाह-बटेश्वर मार्ग पर सड़क किनारे बैठे थे। तभी वहां से निकली तेज गति वैन की टक्कर से वे घायल हो गए। जानकारी होने पर लोग उन्हें सीएचसी बाह ले गए। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछनेरा में थाना सिकंदरा के गांव खड़वाई निवासी जयपाल (55) शुक्रवार रात लगभग दस बजे बाइक से रायभा रोड पर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पहुंची पुलिस ने जयपाल को इलाज के लिए आगरा भेजा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, किरावली में गांव दौलताबाद निवासी शिव महेश (45), प्रहलाद, कबीरा पत्नी भूपसिंह बाइक से गांव लौट रहे थे। रघुनाथसिंह कालेज के पास तेज गति कार ने टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

--------
ग्वालियर हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता चौराहे पर शनिवार शाम ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ईंट मंडी से विनोद कुमार निवासी छितापुर और वीरो निवासी घड़ी गुवरी शमसाबाद ईंटों को भरकर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड होने के कारण पलट गई। इससे रोड पर आवागमन रुक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed