फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क हादसों में गई तीन की जान

Sat, 02 Jan 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
accident
आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर झरना नाला के पास बाइक सवार दो दोस्त सामने से आती टाटा मैजिक से टकरा गए। हादसे के बाद दोनों को पीछे से आती बस चपेट में ले लिया। पुलिस उन्हें एसएन इमरजेंसी ले गई जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, सदर के राजपुर में स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत हो गई।  
विज्ञापन

यमुनापार के गोकुल नगर, नरायच निवासी प्रेम सिंह (30) पुत्र राजेंद्र सिंह की ससुराल फीरोजाबाद में है। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। शुक्रवार दोपहर को वह बाइक से अपने दोस्त मोनू (22) उर्फ सुखा पुत्र कल्यान सिंह के साथ ससुराल जा रहे थे। हाईवे पर निर्माण कार्य के कारण एक साइड से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक चल रहा है। प्रेम सिंह और मोनू को झरना नाले के पास टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। दोनों गिरे तो पीछे से आती रोडवेज बस ने रौंद दिया। सूचना पर आई पुलिस ने एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि प्रेम सिंह की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। वहीं, सदर के राजपुर में स्कूल बस की टक्कर से घायल 12वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजपुर चुंगी स्थित महादेव नगर निवासी राघवेंद्र उर्फ राजा (18) पुत्र रोहतान सिंह देवरी रोड स्थित अतर सिंह इंटर कालेज में पढ़ता था। 28 दिसंबर को वह बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। राजपुर में एक निजी स्कूल की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राघवेंद्र गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मां के साथ खड़े बालक की ट्रक की टक्कर से मौत 
सैंया/फतेहपुर सीकरी। इरादतनगर मार्ग पर ट्रक चालक की चपेट में आने से एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक अपनी मां के साथ बेरिया हिरौड़ा जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ खेरागढ़ और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम रघुपुरा निवासी जनक सिंह का पुत्र विजयकांत (8) अपनी मां के साथ ग्राम बेरिया हिरौड़ा जाने के लिए इरादतनगर मार्ग पर खड़ा था। तभी इरादतनगर की ओर से आए ट्रक की टक्कर से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं, मौके पर जुटी भीड़ ने मुआवजे की मांग को लेकर सैंया-इरादतनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष सैंया और थानाध्यक्ष इरादतनगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ एनके चौधरी और तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं, फतेहपुर सीकरी में गुरुवार रात आगरा गेट के समीप स्कूटी और बाइक की भिडंत में टीचर कालोनी निवासी डा. योगेश शंकर, शिव कुमार और मंगोली निवासी प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।

--------
मानक विहीन डिवाइडर बना जानलेवा
शमसाबाद। राजाखेड़ा मार्ग पर मुक्तिपुरा के पास बना मानक विहीन डिवाइडर जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे शमसाबाद निवासी मुकेश और देवेंद्र की बाइक उछलकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भी इस ब्रेकर पर लगभग छह लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। इस ब्रेकर को एक सप्ताह पूर्व हादसे में बालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने बनवाया था। मानक विहीन बना यह ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed