फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क हादसों में तीन की मौत, 42 घायल

Fri, 27 Nov 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 27 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
accident
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालिका समेत तीन की मौत हो गई। जबकि बाह के धोबई गांव में श्रद्धालुओं से भरी टाटा-407 और किरावली में आगरा महानगर की बस पलटने से लगभग 42 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की आधी रात को आगरा के मनोहरपुर से बटेश्वर मेले के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टाटा 407 बाह के धोबई गांव के पास चालक को झपकी लगने से पलटकर खंदी में जा गिरी। श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। मनोहरपुर निवासी रवी 22, सोनू 24, उमा देवी 30, कृष्णा 20, किरन 17, चरन देवी 36, कृष्णा 17, कोमल 14, शैली 17, सरवती 55, सुमाना 10, बदन सिंह 60, सियादेवी 42, महेश 28, दिनेश चंद्र 26, सरस्वती 32, मन्सुखपुरा के सेहा गांव के राधेश्याम 50, श्यामसुंदर 20, सोबरन 18, बमरौली के कसा गांव के रामबरन 45, हेत सिंह 11, एटा की गिरजा देवी 38, मलखान 40, विद्या 16 को घायल अवस्था में सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। जहां से मनोहर पुर के 12 घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

किरावली में जयपुर हाईवे पर बुधवार रात सात बजे थाना मलपुरा के गांव वरौदा सदर निवासी राजवीर (26) पुत्र विजय सिंह बाइक से महुअर से अपने साथी कलुआ व सतीश के साथ जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। विजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गुरुवार शाम लगभग सवा छह बजे किरावली से आगरा जा रही महानगर बस सांड़ को बचाने के प्रयास में जोशी रिसोर्ट के समीप पलटी गई। सवारियों में चीख पुकार सुन स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी को बाहर निकाला। घायलों में विजय लक्ष्मी निवासी नानपुर, कल्याण सिंह 45 निवासी सुतौड़ी थाना मलपुरा को सीएचसी किरावली में भर्ती कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त महानगर बस को क्रेन की मदद से चौकी पर ले गई। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 15 यात्री थे। सभी घायलों को एसएन अस्पताल आगरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजनगरी फेस-1 निवासी देवेंद्र सिंह अपने गांव बुढ़ेरा गए थे। बुधवार दोपहर को वह तीन साल की बेटी अनन्या और मां के साथ गांव से लौट रहे थे। तीनों बाइक से आ रहे थे। तोरा चौकी के पास गलत दिशा से आते लोडिंग टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर आगे बैठी अनन्या गंभीर घायल हो गई। देवेंद्र और उसकी मां को भी चोट आई। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनन्या की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी टैंपो चालक को पकड़ लिया गया है।

रुनकता के मोहल्ला तिकेत निवासी दिनेश (40) पुत्र घनश्याम जूता फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से शौच के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर स्थित धार्मिक शिक्षण संस्थान के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क किनारे के नाले में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सहित थाने की फोर्स पहुंच गई। मृतक के भाई रवि कुमार ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed