{"_id":"57153bed4f1c1b4b6e8b4d94","slug":"abodh-ki-mait","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जिंदा जला अबोध, मां-दादी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जिंदा जला अबोध, मां-दादी झुलसी
आग में जिंदा जला अबोध, मां-दादी झुलसी
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोलन बाजार में लगी अाग बुझाने में जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नगला सराय में रविवार रात शार्ट सर्किट के चलते कमरे में लगी आग की चपेट में आकर अबोध बालक और उसकी मां झुलस गई। जबकि दादी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गयी। अस्पताल में उपचार के दौरान अबोध की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर बनी हुयी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सराय में रविवार रात अंजू देवी पत्नी सतेंद्र सिंह अपने छह माह के अबोध बालक के साथ सो रही थीं। मध्यरात्रि के लगभग कमरे के शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग की लपटें अरगनी (कपड़े टांगने के लिए रस्सी से बनाई गई व्यवस्था) पर रखे कपड़ों में पहुंच गई। कुछ देर बाद सारे कपड़े मां-बेटे के ऊपर गिर पड़े। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुन अंजू की सास लज्जावती अंदर पहुंचीं। उन्होंने बहू और पोते को बचाने के लिए आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी झुलस गईं। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही अबोध, उसकी मां और दादी को उपचार के लिए भरतपुर के अस्पताल ले गए। वहां अबोध की मौत हो गई। जबकि मां और दादी को आगरा रेफर कर दिया गया है।
-------
छत से गिरकर बच्चे की मौत
तांतपुर। गांव गुगामद के नगला जिंदपुरा में नरेश जाटव के पुत्र गोलू (दो वर्ष) की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना तब हुई जब रविवार सुबह ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग गांव से एक किमी दूर पानी भरने गए थे। बालक छत पर सो रहा था। सबके जाने के बाद वह जागा और छत से नीचे गिर पड़ा। घटना की जानकारी परिवारीजनों को लौटने पर हुई। वे आननफानन में उसे आगरा ले गए। आगरा एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। ग्रामीण रामकिशन, रूपसिंह, रेशम, रामसिंह, अशोक लोहरे, पित्ती सिंह, लाचाई, मुन्ना आदि का कहना है कि पानी के चक्कर में बच्चे की जान चली गई।