फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aag

फतेहाबाद-मिढ़ाकुर में आग ने लीले 15 घर

Wed, 23 Mar 2016 02:08 AM IST
फतेहाबाद-मिढ़ाकुर में आग ने लीले 15 घर
फतेहाबाद-मिढ़ाकुर में आग ने लीले 15 घर Updated Wed, 23 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
aag
फतेहाबाद-मिढ़ाकुर में आग ने लीले 15 घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आग लगने की घटनाओं में मंगलवार को 15 घर जल गए। इससे इनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फतेहाबाद के तारौली गूजर गांव के 14 मकानों में आग लगने की सूचना के तीन घंटे बाद दमकल पहुंच पाई। इस पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। मिढ़ाकुर के डावली गांव में बिजली के तार में फाल्ट होने से एक घर में आग लगी। बाह में खेड़ा राठौर के गांव गोहरा के पास चंबल के बीहड़ में शाम को आग लग गई।
विज्ञापन

 फतेहाबाद के गांव तारौली गूजर में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते 14 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से कुसुम, दिनेश, रामप्रकाश, निनुआ, उर्मिला, वीरेंद्र, वीरेश, छोटेलाल, हरवीर, रामबाबू, सुरेश, मनोज, अशोक, विपिन के घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वहीं, ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी लेकिन तीन घंटे बाद जब तक आगरा से दमकल पहुंची तब तक सब कुछ नष्ट हो गया। दमकल के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

मिढ़ाकुर के डावली गांव में बिजली के तार में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से बिजेंद्र पुत्र तारा कश्यप की छोपड़ी में आग लग गई। सुबह लगभग नौ बजे हुई घटना की जानकारी होते ही बिजेंद्र की मां शकुंतला ने आननफानन में बच्चों को बाहर निकाला। वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बिजली विभाग से बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही जानकारी अग्निशमन विभाग और तहसील प्रशासन को दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर एसडीएम अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आकलन किया है। ग्रामप्रधान के पति सुजान सिंह ने बिजेंद्र को पांच हजार रुपये मदद के रूप में देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाह में खेड़ा राठौर के गांव गोहरा के पास चंबल के बीहड़ में मंगलवार शाम आग लग गई। देरशाम तक आग गांव के पास तक पहुंच गई। इस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग को गांव की ओर बढ़ने से रोक दिया। खबर लिखे जाने तक बीहड़ में आग धधक रही थी। मौके पर पहुंचने को दमकल के लिए रास्ता न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed