फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गांव कसौली में शादी समारोह में भिड़े घराती- बाराती

गांव कसौली में शादी समारोह में भिड़े घराती- बाराती

Thu, 26 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
गांव कसौली में शादी समारोह में भिड़े घराती- बाराती
बरनाहल। गांव कसौली में बुधवार की रात एक शादी समारोह में घराती ओर बाराती पक्ष में मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी दयानंद की पुत्री रूबी की बारात बुधवार को शिकोहाबाद के गांव गागपुर से आई थी। दूल्हे रवि के साथ जयमाला आदि के कार्यक्रम होने के बाद अचानक एक बाराती की घराती मंजेश से किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में बहस मारपीट में तब्दील हो गई। अचानक शादी समारोह में मारपीट होने से माहौल बिगड़ गया। समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस झगड़ा कर रहे निरोत्तम व संजय को पकड़ कर थाने ले गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed