{"_id":"5a5e35074f1c1b7b268b4b8f","slug":"91516123399-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक साफ करते चली गोली, वरिष्ठ लिपिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक साफ करते चली गोली, वरिष्ठ लिपिक की मौत
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। देवपुरा मोहल्ला निवासी बिजली विभाग के वरिष्ठ लिपिक की मंगलवार सुबह आवास में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। परिवारीजन जब तक जिला अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घरवालों के मुताबिक दोनाली बंदूक साफ करते हुए हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी शिवराज सिंह कुशवाह (52) बिजली विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे वह रोजाना की तरह पालतू जानवर को टहलाने के लिए घर से बाहर आए थे। कुछ देर बाद वह कमरे में चले गए। करीब 6:30 बजे घर में मौजूद परिवारीजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब वह बाहर बने कमरे में पहुंचे तो देखा कि शिवराज सिंह लहूलुहान होकर बेड पर पडे़ हुए थे। समीप ही दोनाली बंदूक भी पड़ी हुई। जब तक परिवारीजन जिला अस्पताल ले जाते तब तक रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवारीजनों से जानकारी ली। परिवारीजनों ने बताया कि बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। इससे वरिष्ठ लिपिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने दर्ज कराई है, जिसमें भी बंदूक साफ करते समय गोली लगने की बात कही गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
राकेश पांडेय, सीओ सिटी मैनपुरी का कहना है कि घटनास्थल निरीक्षण किया गया वहीं परिवारीजनों से भी जानकारी ली गई। मामला प्रथम दृष्टयता आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।