फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर के भीतर संदिग्ध परिस्थित में झुलसी विवाहिता

घर के भीतर संदिग्ध परिस्थित में झुलसी विवाहिता

Sat, 16 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
घर के भीतर संदिग्ध परिस्थित में झुलसी विवाहिता
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बेवर (मैनपुरी)। घर के भीतर संदिग्ध परिस्थिति में गंभीररूप से झुलसी विवाहिता को अस्पताल में जीवन-मौत के बीच जूझते हुए छोड़कर ससुरालीजन भाग निकले। सूचना पर आए मायके पक्ष के लोगों ने थाने जाकर पति और सास पर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



थाना किशनी के गांव चितायन की रहने वाली रूबी (32) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व थाना बेवर के गांव नगला देवी निवासी कुलदीप कुमार के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। शनिवार की सुबह घर से धुंआ व चीख पुकार पर जब आसपास के लोग जुटे, तो वहां रूबी गंभीर रूप से झुलसी पड़ी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के जुटने पर परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां रूबी को भर्ती कराने के बाद ससुरालीजन भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के मायके में फोन कर जानकारी दी। खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहां रूबी की हालत बेहद गंभीर देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायकेवालों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें पति व सास पर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का बयान लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed