फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवादित जमीन पर मूर्ति रखने से तनातनी

विवादित जमीन पर मूर्ति रखने से तनातनी

Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन पर मूर्ति रखने से तनातनी
विवादित जमीन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। विवादित जमीन पर बिना अनुमति बजरंग बलि की मूर्ति रखने को लेकर बुधवार को गांव जगतपुर में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बन गया। मूर्ति रखने वाले एक पक्ष की ओर से पुजारियों के साथ मारपीट कर मूर्ति उठा ले जाने का आरोप लगाया गया। गांव में विवाद की स्थिति बनने की सूचना पर पुलिसबल पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


थाना क्षेत्र के जगतपुर में गांव के बाहर एक जमीन का विवाद अवधेश पाठक व डेरा डंगूर निवासी श्याम सिंह यादव के बीच चल रहा है। अवधेश पाठक का कहना है इस जमीन पर उसकी नानी का कब्जा है। जबकि श्याम सिंह का कहना है कि यह उसकी पैतृक जमीन है।
विज्ञापन


रविवार की रात अवधेश पाठक ने इस जमीन पर हनुमान की मूर्ति लगा दी जिससे दूसरे पक्ष में आक्रोश फैल गया था। सोमवार को श्याम सिंह ने इसकी शिकायत एसडीएम रामचंद्र यादव को प्रार्थना-पत्र देकर की थी। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनी पुलिस को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह अवधेश ने थाने में तहरीर देकर विपक्षियों पर मूर्ति को उठा ले जाने व पुजारियों के साथ मारपीट करनेे का आरोप लगाया। उधर विवादित स्थल पर दोनों पक्षों के लोग जमा होने से तनाव की स्थिति बनने लगी। जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने वहां दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों की जाच की। श्याम सिंह पक्ष ने भी थाने व तहसील में अपना पक्ष रखा। इसमें कहा उन्होने मूर्ति को वहां से नहीं हटाया न हीं किसी के साथ मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को जांच होने तक किसी भी तरह से विवाद न करने की कड़ी हिदायत दी है। वहीं पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।



एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में है सोमवार को अवैध तरीके से विवादित जमीन पर मूर्ति रखने की शिकायत मिली थी। शासनादेश के विरुद्ध जाकर अवधेश पक्ष की ओर से मूर्ति रखी गई थी। तहसीलदार व राजस्व टीम मौके पर जाकर पैमाइश करेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed