फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टाटा मैजिक की टक्कर से छात्राएं घायल

टाटा मैजिक की टक्कर से छात्राएं घायल

Sat, 19 Aug 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
टाटा मैजिक की टक्कर से छात्राएं घायल
टाटा मैजिक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास टाटा मैजिक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल हो गई। सूचना पर घायल छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंच गए और छात्राओं को भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती नगर गली नंबर एक निवासी श्रुति (17) अपनी सहेली मिताली के साथ स्टेशन रोड स्थित कोचिंग पर पढ़ने जा रही थीं। छात्राओं ने बताया कि वह पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल को भरवाने के बाद वापस कोचिंग सेंटर की ओर लौट रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच तेज गति से आ रही टाटा मैजिक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने टाटा मैजिक के चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्राओं ने दुर्घटना की जानकारी तुरंत ही परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल श्रुति के चाचा गौरव दुबे उसे सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए, जबकि मिताली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि टाटा मैजिक को पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed