{"_id":"595fca884f1c1ba7308b4745","slug":"91499449992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर रामू की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर रामू की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी हिस्ट्रीशीटर रामू चौहान की शुक्रवार शाम आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि मृतक हिस्ट्रीशीटर की तलाश एसटीएफ भी कर रही थी। वह पिछले दो महीनों से गांव में रह रहा था। इसकी भनक पुलिस व खुफिया विभाग तक को नहीं लगी। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंच गया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम मृतक के भाई ने गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी रामू चौहान ने जनवरी 2016 को साथियों के साथ मिलकर सराफा व्यापारी अरुण वर्मा की गोली मारकर हत्या करने के साथ ही लाखों की नकदी जेवर लूट लिए थे। उक्त मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था, वहीं रामू चौहान पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। उस पर हत्या, लूट समेत करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी वह हर बार चकमा देकर भागने में सफल हो जाता था।
एसटीएफ को भी उसकी तलाश में लगाया गया था। मगर सफलता नहीं मिल रही थी। वहीं करीब दो माह से वह गांव में खुलेआम घर पर ही रह रहा था। उसके भय के चलते कोई भी उसके खिलाफ मुंह नहीं खोल पा रहा था। आए दिन वह शराब पीकर फायरिंग, मारपीट व लोगों से गाली गलौज करता घूम रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को जब वह घर के बाहर मौजूद था तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। उसे दो गोलियां मारी गईं। पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारे वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों से पूछताछ की गई मगर कोई भी घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के चलते गांव में ही तैनात किया गया है। देर शाम मृतक के भाई भानू प्रताप ने गांव निवासी शेखर भदौरिया, संजू भदौरिया और बिरजू जाटव के विरुद्ध रंजिश के चलते गली के बाहर घेरकर हत्या किए जाने की तहरीर दी। गांव निवासी अजय भदौरिया पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक पर नहीं था कोई इनाम
कोतवाली में मृतक हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज थे। दो हत्या के मामले भी इसमें शामिल हैं मगर उस पर पुलिस द्वारा कोई इनाम घोषित नहीं था। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक पर कोई इनाम नहीं था। वह कई सराफा व्यापारी हत्याकांड में वांछित चल रहा था।