{"_id":"5b02c4404f1c1bd5408b6f67","slug":"81526907968-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के खात्मे की पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंक के खात्मे की पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
Updated Mon, 21 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आतंक के खात्मे के लिए वर्दी पहनी है। जब तक सांस रहेगी कभी आतंक को पनपने नहीं देंगे। जनता की सुरक्षा ही पुलिस का दायित्व है। सोमवार को एसपी ने कार्यालय परिसर में पुलिसकर्मियों को आतंकवाद विरोध दिवस पर शपथ दिलाई। एसपी अजय शंकर राय ने कहा कि जनता की सुरक्षा और आतंक के खात्मे के लिए ही उन्हें वर्दी मिली है।
सरहद पर सेना के जवान दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश की सुरक्षा करते हैं। वहीं देश की अंदरूनी सुरक्षा का दायित्व पुलिस पर है। पुलिस आतंक का मुंहतोड़ जवाब देकर उसे पनपने नहीं देगी। सभी को शपथ दिलाई की कर्तव्य का पालन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे। पीड़ित को न्याय व अपराधी को सजा दिलाएंगे। इस मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, आरआई चंद्रपाल शर्मा, आरआई आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।