फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   किशनी में पेट्रोल पंप सेल्समैन को उठाया, लूटपाट

किशनी में पेट्रोल पंप सेल्समैन को उठाया, लूटपाट

Wed, 28 Mar 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
किशनी में पेट्रोल पंप सेल्समैन को उठाया, लूटपाट
लूट - फोटो : अमर उजाला
किशनी (मैनपुरी)। पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात डीजल भरवाने के बाद कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन को गाड़ी में खींच लिया और उसे ले गए। साथ ही उससे 23 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर 10 किलोमीटर दूर एक झाड़ी में फेंककर भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


ग्वालियर-बरेली हाईवे के किनारे बिधूना चौराहे पर स्थित सतव्यवहार ऑटो मोबाइल पर हुई। पुलिस पूछताछ में सेल्समैन संजू निवासी पालनगर शमशेरगंज ने बताया कि मंगलवार की रात करीब पौने 12 बजे ग्रे कलर की आर्टिका कार पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार सवारों ने पांच सौ रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद वह कार का ढक्कन बंद कर रहा था तभी पीछे से उसका मुंह बंद कर कार सवारों ने उसे गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद कार को कुसमरा की ओर दौड़ा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार वारदात के वक्त पेट्रोल पंप की केबिन में तीन अन्य सेल्समैन मौजूद थे, लेकिन उन्हें वारदात की भनक नहीं लगी। जब काफी देर तक वह डीजल डालकर केबिन में नहीं गया तब साथियों ने बाहर देखा और इटावा में रह रहे पेट्रोल पंप के मालिक राजमणि सिंह चौहान को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार लुटेरों ने उसके रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। मारपीट करते हुए जेब में रखे 23 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसमरा के पास कार सवार उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह रस्सी खोलकर वह पास ही मौजूद भारत पेट्रोल पंप पर पहुंचा और जानकारी दी। यहां तैनात कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप मालिक राजमणि चौहान को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed