{"_id":"6acd3dde859f1a39e30868f6","slug":"honor-killing-suspected-in-case-of-young-womans-body-auraiya-news-c-211-1-akb1003-153206-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती के शव के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती के शव के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन
बेला। गांव दलपपुर स्थित वन विभाग के जंगल में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस ऑनर किलिंग की दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि अभी किसी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान है कि मृत युवती व आरोपी कन्नौज के हो सकते हैं। मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।
थानाक्षेत्र के गांव दलपपुर में 20 सितंबर को जंगल में जमीन धंसी होने और पास में एक चप्पल मिलने से ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने जब जमीन की खोदाई कराई, तो वहां दबा हुआ एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए थे। शव मिलने के बाद से ही पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज व बीटीएस से पुलिस को कई सुराह हाथ लगे हैं।
तीन संदिग्धों की थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में एक ही परिवार के लोग भी शक के घेरे में हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं, जल्द ही जांच कर खुलासा किया जाएगा।