फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car runs over mother and son

Palwal News: मां और बेटे पर चढ़ाई कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Car runs over mother and son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। उपमंडल के रामनगर में रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने और कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। बने सिंह ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर की रात एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार से उनके पोते कृष्ण और पुत्रवधू राजो को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने दोबारा कार से टक्कर मारी और पुत्रवधू को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने डंडे से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल होडल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण उन्हें पलवल रेफर कर दिया गया। शिकायत के अनुसार, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बने सिंह ने बताया कि उनके बेटे हरिचंद ने इससे पहले 19 सितंबर को भी एक आरोपी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और मारपीट के संबंध में थाना होडल में शिकायत दी थी। लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed