फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

Thu, 21 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
फंदे से लटकी य‌ुवती - फोटो : Amar Ujala
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार की सुबह जानकारी होते ही आए मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कन्नौज के गांव रूपपुर निवासी रूबी की शादी करीब सात वर्ष पूर्व थाना कुरावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी सोनू उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बीतने के बाद पति मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत कई बार रूबी ने मायकेवालों से की थी।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार रात रूबी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। ससुरालीजन शव को उतारकर बरामदे में रख कर भाग गए। जानकारी होने के बाद बुधवार की सुबह मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे। मायकेवालों ने हंगामा करते हुए पति व ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पति सोनू, ससुर दीवान सिंह, ननद शिवानी, सास मिथलेश, देवर मोनू, रोनू और ऋषि के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के साथ घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed