{"_id":"59a99ce24f1c1b0d278b4d65","slug":"81504287970-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी का झांसा देकर हजरों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबीसी का झांसा देकर हजरों ठगे
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी मिथलेश कुमारी ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह सफाई कर्मचारी हैं। 20 जून को पुत्र धीरज के मोबाइल पर एक फोन आया। इस पर बात कर रहे युवक ने बताया कि उसका चयन कौन बनेगा करोड़पति प्राइज विनर में हो गया है।
उसने एक खाते का नंबर बताया और उसमें नौ हजार रुपये जमा करने की बात कही। महिला ने 21 जून को बैंक आफ इंडिया शाखा में 5500 और 3500 रुपये जमा किए। 22 जून को आए फोन में 10 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। महिला ने कुल 79 हजार रुपये बताए गए बैंक खातों में जमा कर दिए।
जब काफी दिनों तक कोई चेक नहीं आया तो उसने उक्त नंबर मिलाया। वह नंबर अब स्विच आफ बता रहा है। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।