फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लेनदेन को लेकर युवक की ले ली जान

लेनदेन को लेकर युवक की ले ली जान

Sat, 08 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर युवक की ले ली जान
हत्या डेमाो - फोटो : अमर उजाला
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में शुक्रवार रात नामजद आरोपियों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की भाला मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपियों के घर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन


गांव भवानीपुर निवासी सत्यदेव यादव (32) ने कुछ महीने पहले गांव निवासी रक्षपाल को करीब एक हजार रुपये उधार दिए थे। जब उधारी वापस मांगी तो आरोपी ने लौटाने से साफ मना कर दिया। उक्त विवाद को लेकर कुछ दिनों पूर्व आरोपी रक्षपाल व साथियों ने सत्यदेव के भाई को तलवार मारकर घायल कर दिया था। मामला जानलेवा हमले का दर्ज हुआ था, मगर बाद में पुलिस ने धाराएं बदल दीं। जिससे आरोपी आसानी से छूट गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को आरोपी रक्षपाल पुत्र अनीश उर्फ नीलेश, अनिल व दो अज्ञात लोगों के साथ सत्यदेव के घर पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए कहा कि तूने मुकदमा दर्ज कराकर मेरा क्या कर लिया। इसके बाद घर में घुसकर सत्यदेव की भाले से हमला कर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोसी जाग गए और घर के बाहर जमा हो गए। इस बीच आरोपी रात का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई सुरेंद्र की पत्नी सुमन ने दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर घर पर ताला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed