फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी क्रास केस दर्ज करने पर नपेंगे थानेदार

फर्जी क्रास केस दर्ज करने पर नपेंगे थानेदार

Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी क्रास केस दर्ज करने पर नपेंगे थानेदार
आगरा। आगरा जोन में हत्या और जानलेवा हमले जैसे संगीन मामलों में भी आरोपियों को बचाने के लिए क्रास केस दर्ज किए जा रहे हैं। इनका मकसद पीड़ितों पर दबाव बनाकर समझौता कराना होता है । ऐसी तमाम शिकायतें अलीगढ़, मैनपुरी, आगरा और फिरोजाबाद से एडीजी जोन के पास पहुंची हैं। उन्होंने इन सभी की जांच के आदेश कप्तानों को दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि जिस थाने में पीड़ित के खिलाफ फर्जी क्रास दर्ज किया गया, उसके थानेदार और केस के विवेचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के एक मामले में हत्या का केस दर्ज कराने वाले शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करा दिया गया। उसने एडीजी जोन के आफिस में इसकी शिकायत की है। इसी तरह अलीगढ़ के खैर के जानलेवा हमले के मामले में जैसे ही कोर्ट में गवाही की बारी आई, वैसे ही गवाह पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। आगरा के पिनाहट से भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

एडीजी अजय आनंद ने बताया कि ऐसी तमाम शिकायतों की जांच के लिए संबंधित जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि गवाहों को प्रभावित करने या किसी मामले में समझौता कराने के लिए दर्ज किए जा रहे मुकदमों की पड़ताल कराई जाएगी। मुकदमा फर्जी पाए जाने पर विवेचना अधिकारी और थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed