फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of assault and molestation against a woman sitting outside her home.

Meerut News: घर के बाहर बैठी महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Accusation of assault and molestation against a woman sitting outside her home.
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर बैठी महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और जबरन घर में ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोस के युवक बिट्टू पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अगस्त को वह अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी बिट्टू वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और जबरन उसे घर के अंदर ले जाने का प्रयास किया। वारदात के समय महिला के घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

महिला के अनुसार आरोपी ने उसे घर के अंदर धक्का दिया और इसके बाद वहां से भाग गया। मारपीट और खींचतान के दौरान महिला के कपड़े फट गए। सीओ बृह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed