{"_id":"5ac61c714f1c1bca618b59b2","slug":"71522932849-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले दोस्तों में झगड़े से हुई थी रंजिश की शुरूआत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल पहले दोस्तों में झगड़े से हुई थी रंजिश की शुरूआत
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शृंगार नगर निवासी बिल्लू चौहान और भाजपा नेता के पुत्र शिवम के बीच दोस्ती थी। एक झगड़े के दौरान दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे। जनवरी 2015 में बिल्लू की हत्या के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश की शुरूआत हो गई। बिल्लू की हत्या के मामले में भाजपा नेता मदन चौहान के पुत्रों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था।
इस हत्याकांड से दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो चुकी थी। एक जनवरी 2017 को भाजपा नेता मदन चौहान की पेट्रोल पंप पर भाड़े के शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी में सेल्समैन जयकुमार निवासी गांव रतवा थाना घिरोर की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शूटर जिंदा कर लिए थे, जबकि एक शूटर नवनीत नेहरा निवासी बिसोखर थाना मोदीनगर गाजियाबाद की मौत हो गई थी।
उक्त मामले में नामजद आशू गौर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। इस हत्याकांड के बाद भी रंजिश नहीं थमीं। गुरुवार की सुबह बिल्लू की पत्नी दीप्ति उर्फ भावना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। तीन सालों की इस रंजिश में अब तक पांच जान जा चुकी हैं।