{"_id":"59e39f8e4f1c1b60678b5d42","slug":"71508089742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव लहरा में शनिवार रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने के बाद पीड़ित रात को ही चौकी पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा मगर पुलिस कर्मी सोते रहे।
थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी छोटे खां शनिवार रात को घर में ही सो रहे थे। रात को किसी समय चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। एक कमरे में रखी अलमारी से 40 हजार की नकदी व बक्सों से करीब सवा लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। चोरों के जाते समय हुई आहट से छोटे खां जाग गया।
कमरे में बिखरे पडे़ सामान को देखकर वह समझ गया कि घर में चोरी हुई है। तुरंत ही वह घर से कुछ कदम की दूरी पर स्थित चौकी पर पहुंच गया। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा। मगर चौकी में सो रहे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तक नहीं खोला। जिसके बाद छोटे वापस लौट गया। रविवार सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।