{"_id":"598deaad4f1c1b47768b4729","slug":"71502472877-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से दिनदहाड़े लूट
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
कैमरे कैद हुआ बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र में बंसरमऊ पुलिया के समीप बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे़ कन्नौज निवासी दंपति से जेवर और नकदी लूट लिए। सूचना मिलने के बाद सौरिंख व कुसमरा चौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। वहीं थाना पुलिस घटनाक्रम से अंजान रही।
कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव पाय का पुरवा निवासी मिलेंद्र शुक्रवार दोपहर कुसमरा से सौरिंख की तरह जा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे दंपति की बाइक थाना किशनी क्षेत्र में बंसरमऊ पुलिया के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
तमंचा दिखाकर दंपति से जंजीर, कुंडल और हजारों रुपये की नकदी लूटकर रामनगर की ओर भाग गए। सूचना मिलने के बाद कुसमरा चौकी पुलिस, सौरिखं पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में काफी देर तक कांबिंग की। मगर थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम से अंजान बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि उक्त स्थान पर पहले भी कई बार वारदातें होती रही हैं। मगर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।