{"_id":"595293604f1c1b176d8b474e","slug":"71498583904-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने नहीं दर्ज कराए बयान, वह लिखकर भेजेंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडीओ ने नहीं दर्ज कराए बयान, वह लिखकर भेजेंगी
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सीडीओ ने अपने बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कहना है वह लिखकर देंगी। साथ ही पुलिस से कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी वह उपलब्ध करा देंगी। अब विवेचक को जांच आगे बढ़ाने के लिए सीडीओ के बयान का इंतजार है।
सीडीओ यशु रुस्तगी और ब्रज फाउंडेशन के डायरेक्टर रिसर्च राघव मित्तल के बीच हुए विवाद की जांच शुरू हो गई है। सीडीओ ने डायरेक्टर के खिलाफ अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को इस केस के विवेचक सीडीओ का बयान लेने के लिए राजीव भवन पहुंचे। लेकिन सीडीओ ने यह कहकर विवेचक को वापस कर दिया कि उन्हें जो भी कहना है वह लिखकर भिजवा देंगी।
विज्ञापन
इस पर विवेचक वापस लौट गए। सीडीओ का कहना था कि उन्हें मीटिंग में जाना है। बाद में विवेचक ने वहां मौजूद लोगों के बयान लिए। उस दिन जो भी हंगामा हुआ था उसके बारे में पूछा गया।