{"_id":"594577e14f1c1b615d8b4742","slug":"71497724897-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी वाले पंपों की शासन ने रिपोर्ट की तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड़बड़ी वाले पंपों की शासन ने रिपोर्ट की तलब
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जिन पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी पकड़ में आई है, इसकी रिपोर्ट शासन ने तलब की है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए गड़बड़ी करने वाले पेट्रोल पंपों के मालिक पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इन पेट्रोल पंपों पर किस तरह की गड़बड़ी मिली है, इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
जांच टीम ने चिप की खोज के लिए जनपद के 135 पेट्रोल पंप पर छापा मारा था। इसमें से 22 पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी पाई गई थी। इसमें से फ्रीगंज स्थित श्याम कमल फिलिंग स्टेशन पर घटतौली पकड़ी गई थी। पेट्रोल की माप करने पर 40 मिली लीटर की कमी पाई गई थी। बाटमाप विभाग ने मशीन को सील भी किया था। बाकी के 21 पंपों पर मशीनों में गड़बड़ी मिली। जिला आपूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला का कहना है कि गड़बड़ी वाले पेट्रोल पंप की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इनके मालिकों पर एफआईआर के साथ शासन को रिपोर्ट की जाएगी।
इन पंपों के पल्सर में की गई थी छेड़छाड़
21 पंपों की मशीन की जांच में पल्सर से छेड़छाड़ मिली थी। कहीं टेंपरिंग तो अतिरिक्त वायर जुड़ा हुआ पाया गया था। गड़बड़ी के बाद मेसर्स आजाद फिलिंग स्टेशन संजय प्लेस, मेसर्स भगवती फिलिंग स्टेशन कोठी मीना बाजार, मेसर्स शमसाबाद फिलिंग स्टेशन शमसाबाद, हेमा फिलिंग स्टेशन बोदला-सिकंदरा रोड, गणेश फिलिंग स्टेशन कैलाश पुरी, मेसर्स नेशनल ऑटो सप्लाई कंपनी, मेसर्स फ्रैंडस फिलिंग सेंटर प्रतापपुरा, मेसर्स कान्हा फ्यूल्स स्टेशन पंचकुइयां, मेसर्स बांकेबिहारी सर्विस स्टेशन मारुति एस्टेट, मेसर्स महालक्ष्मी आयल कंपनी नगला मांगरौल ग्वालियर रोड, मेसर्स एक्सप्रेस सर्विस सेंटर, मेसर्स एत्मादपुर हाइवेज एत्मादपुर, मेसर्स जे. लाल फिलिंग स्टेशन, ताज सिटी प्वाइंट फतेहाबाद रोड, मेसर्स भगवती किसान सेवा केंद्र बिजौली बाह, मेसर्स कमला दुबे पेट्रोल पंप, मेसर्स आशा एचपी फ्यूल्स स्टेशन, मेसर्स हरित फिलिंग स्टेशन सेंटर रुनकता, हमारा पंप प्रभु हरि फिलिंग स्टेशन दूरा, मैं शहीद धर्मवीर सिंह फिलिंग स्टेशन उजरई खंदौली, वैष्णव किसान केंद्र सेवा केंद्र की मशीन सील करने के बाद इनके पल्सर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विधिक कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मीटिंग की
कमला दुबे: दो मशीनों में से एक डिस्पेंसिंग यूनिट में से तीन पल्सर में छेड़छाड़, मशीन सील
भगवती देवी: पल्सर के वायर में टेंपरिंग पाई गई
श्याम कमल फिलिंग स्टेशन: एक डिस्पेंसिंग यूनिट के नोजल से 40 मिली लीटर की मात्रा कम मिली
एक्सप्रेस सर्विसत: एक डिस्पेंसिंग यूनिट के दोनों पल्सरों मे ंछेड़छाड़, सील
महालक्ष्मी: तीन मशीन सील
फ्रेंडस-एक
कान्हा: दो
बांके बिहारी: एक
हेमा: दो
गणेश: एक
श्मासाबाद फिलिंग स्टेशन: दो