फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भू माफियाओं पर पुराने मामलों में होगी नई कार्रवाई

भू माफियाओं पर पुराने मामलों में होगी नई कार्रवाई

Sat, 17 Jun 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
भू माफियाओं पर पुराने मामलों में होगी नई कार्रवाई
आगरा। भू माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले ही नहीं बडे़ बिल्डर भी निशाने पर हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। सदर तहसील अंतर्गत ही डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के नाम भू माफियाओं की सूची में शामिल किए हैं। इनमें कई बड़े बिल्डर हैं। इनकी पुरानी फाइलें खुलवाई जा रही हैं। इनके आधार पर इन पर नये सिरे से कार्रवाई की जाएगी। सदर तहसीलदार द्वारा तैयार की गई भू माफियाओं की सूची में दस लोगों के नाम शामिल गए हैं। इनमें अधिकांश वह लोग हैं, जिन पर पूर्व में जमीन से जुड़े मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। राजस्व टीम के माध्यम से यह सूची तैयार करवाई गई है।
विज्ञापन

सूची के प्रमुख नाम
आवास विकास कालोनी निवासी वीरेश यादव, विहारी कुंज (देवरी रोड) निवासी धर्मेंद्र यादव, बाग फरजाना निवासी सुरेश, अशोक, गुड्डू, जोगेंद्र, संजय, जौहर बाग (रामबाग) निवासी मनोज कुमार कुशवाह, महादेव गली (मधुनगर) निवासी राकेश तिवारी, सुभाष नगर (जगदीशपुरा) निवासी शाहजाद, बाईंपुर निासी भीमसेन, रामाजी धाम कालोनी (सिकंदरा) निवासी भूपेंद्र सिंह जादौन, चेतन सिंह जादौन, हरीपुरा निवासी बाबूलाल, लकश्करपुर गाटा संख्या 165 पर कब्जा करने वाले राकेश, फूल बाग निवासी लाखन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जमीन कब्जाने में महिलाएं भी पीछे नहीं
सदर तहसील द्वारा चिह्नित किए गए भू माफियाओं की सूची में महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। मोती बाग निवासी मीरा देवी पर गाटा संख्या 392, 393 रकवा 0.0498 हेक्टेयर जमीन कब्जाने का आरोप है। यहीं की बुंदकी देवी, छोटी देवी, फूल बाग निवासी निर्मला, मुन्नी देवी, प्रतिमा, उमा के नाम भी भू माफियाओं की चिह्नित सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित भू माफियाओं की सूची जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में होने वाली बैठक में फाइनल की जाएगी। इसके बाद इन पर संबंधित आरोपों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- केपी सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed