फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंधक बनाई किशोरी को मुक्त कराने में छूटे पसीने

बंधक बनाई किशोरी को मुक्त कराने में छूटे पसीने

Sat, 10 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाई किशोरी को मुक्त कराने में छूटे पसीने
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
मैनपुरी। दूसरे समुदाय के साथ गई किशोरी को पुलिस ने क्षेत्र विशेष से बरामद कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मां की उस शिकायत पर की जिसमें उसने कहा था कि उसकी बेटी को समुदाय विशेष के लोगों ने एक क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा है। यही नहीं समुदाय विशेष के लोग उसे धमकी दे रहे हैं कि यदि उसने बेटी की शादी उक्त युवक से नहीं की तो वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इसके बाद पुलिस ने समुदाय विशेष के प्रभावशाली लोगों के साथ जाकर किशोरी को अपने अभिरक्षा में ले लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई का जाएगी।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी चार जून को लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने तलाश किया तो पता चला कि उसे नगला कीरत गांव निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक ले गया है। इसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस दोनों को तलाश पाती उससे पहले ही उक्त युवक किशोरी को लेकर लौट आया। किशोरी की मां का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर को युवक के समुदाय के कुछ लोग आए और धमकी देने लगे कि शाम को यदि उसने बताए गए स्थान पर आकर युवक से किशोरी की शादी नहीं कराई तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसके बाद परिवारीजन डर के चलते शाम को वहां नहीं गए। महिला का कहना है कि इसके बाद उनके फोन पर शादी न करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद महिला थाना कोतवाली पहुंची। वहां पूरा प्रकरण बताया।
विज्ञापन


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। इसके बाद उक्त समुदाय के प्रभावशाली लोगों को बुलाकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। साथ ही किशोरी को बरामद कराने की बात कही। बताया जाता है कि इसके बाद थाना पुलिस के चार सिपाही उक्त लोगों के साथ क्षेत्र विशेष में पहुंचे और वहां से किशोरी को लेकर थाने आ गए। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि किशोरी बरामद कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर न्यायालय में बयान भी कराए जाएंगे। वहीं किशोरी के परिवारीजनों से उसकी उम्र के सबूत लाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed