फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6565

प्रेमी के साथ मिलकर की थी सहेली पिंकी की हत्या 

Sun, 09 Apr 2017 01:07 AM IST
प्रेमी के साथ मिलकर की थी सहेली पिंकी की हत्या 
प्रेमी के साथ मिलकर की थी सहेली पिंकी की हत्या  Updated Sun, 09 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
6565
प्रेमी के साथ मिलकर की थी सहेली पिंकी की हत्या  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
नगला सूरजभान में 12 वर्षीय छात्रा पिंकी की हत्या सहेली किरन उर्फ लाड़ो ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। लाड़ों के घरवालों ने साक्ष्य मिटाने के लिए उसे अपनी बेटी बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारीजनों ने मुख्य आरोपी किरन सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पक्ष के खिलाफ गांव में कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
बता दें कि ग्राम नगला सूरजभान मेें छोटेलाल के घर में पांच अप्रैल को जला हुआ शव मिला था। उसकी शिनाख्त छोटेलाल के परिवार के ही सुरेंद्र सिंह ने अपनी बेटी लाड़ो के रूप में की थी। इसके बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार किया था। इसी दिन गांव के ही मनोज की बेटी पिंकी भी गायब हो गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पिंकी के शमसाबाद में रहने वाले ताऊ विनोद से पिंकी के गायब होने और गांव की लाड़ो को लेकर बात हुई। उन्होंने बताया कि लाड़ो को टैंपो स्टैंड पर देखा था। इस पर ही मनोज सुरेंद्र के घर पहुंचा। मृत किशोरी को पुत्री बताया। तभी से दोनों परिवार लाड़ो की तलाश में जुट गए। मनोज ने उसे फोर्ट स्टेशन के पास से पकड़ लिया। इसके बाद थाना पर ले आए। शुक्रवार को पुलिस हिरासत में लाड़ो ने बताया कि परिवारीजन पूजा करने मंदिर में गए थे। उसका प्रेमी मिलने आया था। तभी पिंकी दुकान पर आई। छोटेलाल के घर में उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर लाड़ो ने पिंकी को अंदर बुला लिया। इसके बाद उसके सिर पर डंडा मार दिया। प्रेमी के साथ मिलकर उसे बाड़े में ले जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। बाद में घर से भाग गई थी। उसे जाते समय कुछ लोगों ने देख लिया था। वह बिजलीघर चली गई। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि घरवालों को यह पता चल गया था कि शव लाड़ो का नहीं है। इसके बावजूद वह अपना दावा करते रहे और शव को जला दिया। उन्होंने हत्या से संबंधित साक्ष्य भी मिटा दिए। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता मनोज सिंह की तहरीर पर मुख्य आरोपी छात्रा किरन उर्फ लाड़ो, उसके पिता सुरेंद्र सिंह, भाई सुधीर सिंह और प्रेमी देवेंद्र निवासी इस्लामपुर डौकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में बैठी दिन भर रोती रही लाड़ो
पुलिस हिरासत में थाने में बैठी हत्या की मुख्य आरोपी किरन उर्फ लाड़ो शनिवार को पूरे दिन रोती रही। उसने न कुछ खाया और न कुछ पीया। जब भी कोई उसके सामने जाकर पूछताछ करने की कोशिश करता या उसका फोटो खींचने की कोशिश करता वह अपना मुंह छुपा लेती। तमाम प्रयास के बाद भी उसने किसी को अपना फोटो नहीं खींचने दिया और न किसी के सवाल का कोई जवाब दिया। 

पिंकी के परिवार में छाया मातम
मृतका छात्रा पिंकी के घर घटना के बाद से मातम छाया हुआ है। लेकिन वे भी घटना के संबंध में अधिक बताने के मूड में नहीं हैं। बताया जाता है कि दोनों परिवारों में अब भले ही दुश्मनी हो गई है, लेकिन दोनों का परिवार एक ही समाज के होने के कारण कुछ हद तक शांत ही हैं। हालांकि उन्होंने शनिवार को थाने पहुंचकर बेटी की हत्या के आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 


घर में हुई थी पूजा अर्चना 
मृतका के परिवारीजनों का कहना है कि लाड़ो के घर में कुछ दिन पहले पूजा अर्चना हुई थी। उन्होंने मंदिर में नेजा भी चढ़ाया था। इस दौरान नीबू भी फेंके थे। 
लाड़ो के परिवारीजन गांव से फरार 
उधर, घटना के बाद से लाड़ों के परिवारीजन गांव से फरार हो गए हैं। उनके खिलाफ में गांव में कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed