फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी को दिखाया मौत का लाइव वीडियो

पत्नी को दिखाया मौत का लाइव वीडियो

Wed, 09 May 2018 06:32 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को दिखाया मौत का लाइव  वीडियो
मैनपुरी। फोन पर बातचीत के दौरान पत्नी के घर आने से मना करने के बाद युवक ने वीडियो कॉल कर खुदकुशी कर ली। बदहवास पत्नी मायके से ससुराल पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी नीलेश श्रीवास्तव (26) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कानपुर महानगर के गांव रूरा निवासी गुड्डी के साथ हुई थी। नीलेश के एक पुत्र और एक पुत्री है। कुछ समय पूर्व पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि मंगलवार की शाम छत पर सोते समय नीलेश ने पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा, लेकिन जब पत्नी ने आने से मना कर दिया तो विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में नीलेश ने आत्महत्या करने की बात कही। पत्नी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया तो नीलेश ने वीडियो कॉल कर कमरे में कुंडे पर फंदा लगा दिया। पत्नी जब तक कुछ कहती तब तक वह फांसी के फंदे पर लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घबराई पत्नी रात को ही मायके से ससुराल खरपरी के लिए चल दी। घर आकर देखा तो पति का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों का कहना था कि किसी को इस बात को अंदाजा नहीं था कि नीलेश आत्मघाती कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed