फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ढाई हजार लोगों का अपनी छत का सपना जल्द होगा पूरा

ढाई हजार लोगों का अपनी छत का सपना जल्द होगा पूरा

Mon, 23 Apr 2018 07:04 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
ढाई हजार लोगों का अपनी छत का सपना जल्द होगा  पूरा
मैनपुरी। जो लोग स्वयं की छत का सपना संजोए बैठे हैं। उनका ख्वाब जल्द पूरा होने वाला है। डूडा कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। वहीं लाभार्थियों की जगह को चिह्नित कर 519 लाभार्थियों के खाते में 50 हजार रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है।
विज्ञापन


डूडा कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर पालिका में 627 और नगर पंचायतों में 1885 लोगों को आवास दिए जाने थे। लेकिन काफी लंबे समय से इन आवासों की प्रक्रिया रुकी हुई चल रही थी। एक बार जांच पूरी होने के बाद पात्रों की दोबारा जांच भी कराई गई। लेकिन इस बार जांच को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में 295 और द्वितीय चरण में 224 लाभार्थियों के खाते में 50 हजार रुपये की किस्त भेज दी गई है। इससे वह अपने आवास निर्माण की शुरुआत कर सके। विभाग की ओर से लाभार्थियों के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। यह है नियम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को स्वयं ही आवास बनाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed