{"_id":"5a9bef474f1c1ba32a8ba86f","slug":"61520168775-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी के शक में दलित भाइयों को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुखबिरी के शक में दलित भाइयों को घर में घुसकर पीटा
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। होली के दिन नामजद लोगों ने गांव नगला मियां में घर में घुसकर दलित भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। हमलावर उस पर अवैध शराब कारोबार की पुलिस को मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला मियां में दो मार्च होली के दिन गांव निवासी विमलेश, नेत्रपाल, राहुल, कुंवर, भूरा, जगतराम, वीरेंद्र, पिंटू, उदयवीर, श्रीपाल साथियों के साथ दलित उदयभान के घर में घुस गए। आरोप है कि जातिसूचक गालियां देने के साथ ही अवैध शराब पकड़वाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। जब भाई उपेंद्र बचाने के लिए आया तो शराब के नशे में धुत नामजद आरोपियों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। उदयभान की पत्नी ज्योति देवी ने नामजद लोगों के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष शशिकांत मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।