फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने घेरा थाना

बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने घेरा थाना

Sun, 20 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने घेरा थाना
फाइल
किशनी/कुसमरा (मैनपुरी) सहेली के साथ शनिवार को स्कूल जा रही एक बालिका को युवक ने रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर बचाने आए ग्रामीणों ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


वहीं कुसमरा चौकी पर आरोपी को रखे जाने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने चौकी को घेर लिया। इसके बाद युवक को थाना किशनी भेजा गया। पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार सुबह वह तैयार होकर सहेली के साथ गांव के समीप स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से कुछ दूरी पर ईशन नदी पुल पर पहुंचते ही वहां खडे आरोपी कन्हीलाल ने बालिका को दबोच लिया। उसे जबरदस्ती उठाकर झाड़ियों में ले जाने लगा। घटना को देखकर सहमी दूसरी छात्रा वहां से भाग कर स्कूल पहुंची। उसने घटना की जानकारी विद्यालय में दी तो प्रधानाचार्य व स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। वहीं ग्रामीणों ने भी चीख पुकार सुनकर आरोपी की घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख आरोपी ने नदी में छलांग लगा दी। मगर ग्रामीणों ने दोनों ओर से घेरकर आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर कुसमरा चौकी ले गई। घटना की जानकारी होने के बाद बालिका के गांव से सैकड़ों लोग ट्रैक्टर से चौकी पर पहुंच गए।


सभी ने चौकी घेराबंदी कर ली। सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने आरोपी को थाना किशनी भेज दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed