{"_id":"59a99bea4f1c1b44738b4b4a","slug":"51504287722-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में पुलिस ने पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज में पुलिस ने पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
शराब की पेटियां बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। शुक्रवार शाम को चौकी पुलिस ने गांव परशुरामपुर हविलिया में छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्प्रिट, केमिकल, मिलावटी शराब आदि माल बरामद किया है। पुलिस को वहां खाली बोतलें व रैपर भी मिले हैं।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर हविलिया स्थित मौरश्री स्मृति इंटर कालेज में शराब की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर कुसमरा चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तक दबिश दी। पुलिस ने जब कालेज में प्रवेश किया तो वहां संचालित हो रही अवैध शराब फैक्ट्री को देखकर पुलिस के होश उड़ गए।
पुलिस ने दबिश के दौरान भाग रहे सात आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने वहां से लक्जरी कार, अवैध शराब बनाने का जखीरा बरामद किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कालेज से तीन स्प्रिट भरे ड्रम, शराब में डालने का केमिकल, 10 हजार शराब कीबोतलों के ढक्कन, हरियाणा ब्रांड शराब के रेपर, ढक्कन व मिलावटी शराब बरामद की। सूचना मिलने के बाद थाना किशनी, भोगांव की फोर्स भी आ गई थी। पकडे़ गए सभी आरोपियों को पुलिस थाना किशनी ले गई।