फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छात्र का अपहरण कर तीस लाख रुपये फिरौती मांगी

छात्र का अपहरण कर तीस लाख रुपये फिरौती मांगी

Mon, 28 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र का अपहरण कर तीस लाख रुपये फिरौती मांगी
शिकोहाबाद। घर से कपड़े प्रेस कराने गया छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। तीन घंटे बाद अपहर्ता ने परिवार को फोन कर तीस लाख रुपये फिरौती मांगी तो होश उड़ गए। फिरौती की कॉल आने के बाद परिवार में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर अपह्रत छात्र की बरामदी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शंकरपुरी निवासी प्रवीन यादव सेंट्रल बैंक में क्लर्क हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा रजत यादव उर्फ बाबू मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थिति जोर्जियंस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। शनिवार सायं साढ़े सात बजे रजत कपड़े लेकर मोहल्ले में स्त्री कराने गया था।
विज्ञापन


देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाशी शुरु की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात साढ़े दस बजे प्रवीन के मोबाइल अज्ञात नंबर पर फोन आया तो परिवारीजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। अज्ञात फोन कॉलर उर्फ अपहर्ता ने प्रवीन से कहा कि आपका बेटा हमारे पास है। तीस लाख रुपये का इंतजाम कर लो, अन्यथा बेटे से हाथ धोना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती की कॉल आने के बाद परिवार को छात्र के अपहरण की जानकारी हुई और परिवार में सन्नाटा पसर गया। पीड़ित प्रवीन ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर रात एसपी ग्रामीण और सीओ ने परिवार से मिल कर पूंछताछ करने के बाद अपह्रत रजत और परिवार के मोबाइल नंबर लगवा दिए।


रविार सुबह एसपी ग्रामीण और सीओ दोबारा पीड़ित के घर पहुंचे और छात्र के माताए पिता और दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन देर सायं तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही छात्र को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed