{"_id":"5986085e4f1c1ba5368b46a4","slug":"51501956190-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के गोदाम से 150 क्विंटल मूंगफली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी के गोदाम से 150 क्विंटल मूंगफली चोरी
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंडी जहां से हुई मूंगफली चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवीन मंडी परिसर स्थित गोदाम से शुक्रवार की रात 300 पैकेट यानि 150 क्विंटल मूंगफली चोरी हो गई। सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक न लगने पर व्यापारियों ने आक्रोश भी जताया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी मोहम्मद चांद की मंडी में आढ़त है। वहीं उनकी राजधानी ट्रेडिंग कंपनी की गोदाम में मूंगफली रखी हुई थी। शुक्रवार की रात गोदाम की रेलिंग को तोड़कर चोर वहां से 50-50 किलोग्राम के 300 पैकेट मूंगफली के उठा ले गए।
सुबह जब मंडी में तैनात कर्मचारियों ने रेलिंग टूटी देखी तो मोहम्मद चांद को जानकारी दी। चोरी की जानकारी होते ही वहां व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सभी कारोबारी आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं को लेकर गुस्से में दिखे। व्यापारियों का कहना था कि मंडी परिसर में चौकी बनी होने के बावजूद व्यापारियों का माल सुरक्षित नहीं है। आए दिन चोरी की घटनाएं होती हैं। पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती। व्यापारी ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन
वहीं फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी राजेश एस को भी शिकायतीपत्र दिया। इसमें कहा है कि मंडी में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाती है।
घटनाओं पर अंकुश और व्यापारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर अध्यक्ष उपदेश यादव, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, महामंत्री अनुपम कुशवाह, नसीरुद्दीन वारसी, ईश्वरी प्रसाद, सुदेश कुमार, सर्वेश, नरेंद्र, अजीम आदि मौजूद रहे।