{"_id":"5a54ff534f1c1b1c198b5cf8","slug":"41515519827-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से वेगनआर सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम की टक्कर से वेगनआर सवार की मौत
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी ( किशनी)। घने कोहरे के चलते मंगलवार सुबह खड़सरिया भट्ठा के समीप डीसीएम ने वेगनआर को टक्कर मार दी। हादसे में इटावा निवासी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई ले जाया गया। वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक डीसीएम घटनास्थल पर छोड़ कर भाग गया।
इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी सौरभ यादव (19) चचेरे भाई सुदीप उर्फ गोलू यादव (17) के साथ वेगनआर संख्या यूपी80 एके 3948 से बस के टायर को सही कराने किशनी की ओर आ रहे थे। सुबह मार्ग पर कोहरा अधिक होने की वजह से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। इस बीच वेगनआर जब गांव खडसरिया के समीप स्थित भट्ठा के सामने पहुंची। तभी किशनी की ओर से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सौरभ और सुदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़ कर भाग गया।
जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस का इंतजार किए बिना इटावा निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुदीप की मौत हो गई। वहीं सौरभ की हालत गंभीर बनी हुई है। सौरभ के पिता श्रीकृष्ण यादव ने थाने में डीसीएम चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का अभियोग पंजीकृत कराया है।