फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अगवा करके किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

अगवा करके किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अगवा करके किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
rape

विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री के साथ थाने आकर पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बताया है कि कुछ लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण किया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उसने बताया कि 21 तारीख की शाम उसकी पुत्री खेतों की ओर गई थी। इसके बाद वह घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के गोविंदने अपने मामा के साथ मिलकर उसके हाथ-बांध दिये और उसे बाइक पर बिठा कर ले गये। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


दो दिनों के बाद दोनों उसे बाइक से ही गंगानगर (राजस्थान) ले गए। 23 तारीख की रात आरोपी गोविंद युवती से दुष्कर्म किया। परिवारीजनों ने गोविंद के पिता से पूछताछ की तो उसने युवती को दिल्ली से ले जाने की बात कही। बाद में पीड़ित पिता युवती को दिल्ली से घर लाए, लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 तारीख नवंबर को पीड़िता का पिता लड़की को लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मिला और अपनी आपबीती बताई। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को आरोपी और उसके मामा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया।


सोमवार को पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed