{"_id":"59a99a204f1c1b49738b4b07","slug":"41504287264-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर दस्तावेज चल रही थी स्कूल बस, चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर दस्तावेज चल रही थी स्कूल बस, चालान
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को घिरोर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल बसों के साथ कई अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई।
पीटीओ कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि वीएचएनएस स्कूल की बस बिना दस्तावेज के चल रही थी। बस का चालान काटा गया। वहीं किड्स डेस्टिनेशन स्कूल की बस बिनला पंजीकरण के चलते मिली। इसे सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी देने के बाद भी उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।
क्षेत्र में 90 फीसदी से ज्यादा स्कूल बसें नियमों के खिलाफ चल रही है लेकिन किसी को बच्चों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सवारी ले जाते हुए दो मैजिकों को बिना दस्तावेज के सीज किया गया। वहीं एक ट्रैक्टर व ऑटों को भी सीज किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में बिना दस्तावेज के चलती हुई गाड़ियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।