फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की डकैती

रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की डकैती

Fri, 01 Sep 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की डकैती
Indian Army
शिकोहाबाद। रहचटी गांव में बीती रात बदमाशों ने धाबा बोल कर रिटायर्ड फौजी के बेटे और पुत्रवधू को बंधक बना कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण और 50 हजार रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदहवास दंपत्ति के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ, एसओ समेत क्राइम ब्रांच टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंची तफ्तीश शुरु कर दी है। बदमाशों ने महलिा के संग अभद्रता की कोशिश भी की।
विज्ञापन


एटा और मुस्तफाबाद रोड के बीच हचटी गांव में रिटायर्ड फौजी सत्यपाल दिवाकर का परिवार रहता है। घर पर फौजी की पत्नी मुन्नीदेवी, बेटा लोकेश (25) और पुत्रवधू खुशबू (22) रहते हैं। बुधवार रात लोकेश और उसकी पत्नी घर में अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश कमरे में बाहर से लगे ताले को तोड़ कर घुसे और बरामदे में सो रहे दंपति को बंधक बना एक कमरे में डाल दिया। लोकेश कर आरोप है कि बदमाशों ने आभूषण और नगदी देने के लिए कहा तो विरोध पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए पत्नी से अभद्रता शुरु कर दी।

इस पर लोकेश ने पत्नी का बचाव करते हुए बदमाशों को पत्नी से कमरे की चाबियां दिला दीं। इसके बाद बदमाशों ने करीब आधा घंटे तक घर में लूटपाट की और अलमारी में रखा सोने का हार, चार चूड़ी, पांच अंगूठी, दो कर्धनी, दो जोड़ी पायल, एलईडी, लैपटॉप और 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

बदमाश भागते वक्त पुलिस से शिकायत करने पर आते जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। एसपी ग्रामीण ने कहा चोरी की वारदात हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।


पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। हिरासत में लिए गए वे लोग हैं, जो गांव में तमाशा दिखाते वक्त पुलिस को देख भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed