{"_id":"599d8e854f1c1bcc028b4571","slug":"41503497861-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर के ड्राइवर-गार्ड की पिटाई कर ट्रेन से उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनसीआर के ड्राइवर-गार्ड की पिटाई कर ट्रेन से उतारा
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
indian railway
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मंगलवार की रात 10 बजे भरतपुर में एनसीआर के ड्राइवर एवं गार्ड को मारपीट कर गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन से उतार दिया और खुद ट्रेन का संचालन किया। कोटा डिवीजन के चालक-गार्डों की करतूत की पता चलते ही एनसीआर की मथुरा यूनिट में उबाल आ गया। बुधवार को रनिंग एसोसिएशन ड्राइवर एंड गार्ड के साथ एनसीआरएम ने जनशताब्दी ट्रेन पर कोटा डिवीजन के ड्राइवर एवं गार्ड की तलाश की। काफी देर हंगामा रहा।रेलवे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
रेलवे ने मंगलवार से गोरखपुर-बांद्रा एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन का संचालन मथुरा से कोटा तक एनसीआर के ड्राइवरों एवं गार्ड को दिया गया है। लिहाजा मंगलवार की रात करीब नौ बजे मथुरा जंक्शन से इस ट्रेन को एनसीआर मथुरा यूनिट के चालक सावन कुमार, सह चालक संदीप कुमार एवं गार्ड ब्रजमोहन लेकर कोटा के लिए निकले। जब ट्रेन रात को 10 बजे भरतपुर जंक्शन पर पहुंची तो कोटा डिवीजन के दो दर्जन से अधिक ड्राइवर एवं गार्डों ने एनसीआर के ड्राइवरों एवं गार्ड के साथ मारपीट की और इन्हें ट्रेन से उतार दिया। चालक एवं गार्ड की पेटियां और सामान को फेंक दिया। भरतपुर में हुए विवाद के बाद चालक और गार्ड मथुरा आ गए। एसोसिएशन के समक्ष पूरा मामला रखा गया।
बुधवार को एनसीआरएम एवं रनिंग एसोसिएशन ड्राइवर एंड गार्ड एकत्रित हो गए। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंतजार करने लगे। इस ट्रेन को कोटा डिवीजन के ड्राइवर एवं गार्ड लेकर चलते हैं। ट्रेन के आते ही एनसीआर मथुरा यूनिट के चालक एवं गार्ड गाड़ी के तरफ दौड़े। चालक एवं गार्ड ने गेट बंदकर खुद को पिटने से बचाया। रेलवे प्रशासन के अफसरों ने गुरुवार को कोटा से मथुरा तक एनसीआर के ड्राइवर एवं गार्ड के ट्रेन लाने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। एनसीआरएम के सचिव एनके शर्मा, वाईएस त्यागी, राकेश चतुर्वेदी, डीके गोयल, सावन कुमार, एमके मीणा, एमके शर्मा आदि मौजूद रहे।