फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   महिला के घर से पकड़ी कच्ची शराब

महिला के घर से पकड़ी कच्ची शराब

Sun, 27 May 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
महिला के घर से पकड़ी कच्ची  शराब
मैनपुरी-बिछवां। यूपी 100 ने गांव देवगंज में छापेमारी कर एक महिला के घर से कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान महिला पुलिस को देखकर भाग गई। अन्य कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में कुछ लोग कच्ची शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। इस बीच किसी व्यक्ति ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को सूचना दी। बताया कि गांव निवासी एक महिला अवैध कच्ची शराब का कारोबार करती है।
विज्ञापन


शराब पीकर उसके घर में ही लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी महिला भाग गई। पुलिस ने उसके घर व दुकान से कच्ची शराब बरामद की। महिला महादेवी के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। वहीं गांव मधुपुरी निवासी नेत्रपाल और जयवीर निवासी नगला मनिहार को पुलिस ने कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed