{"_id":"5ae07b584f1c1b350b8b6741","slug":"31524661080-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में जलने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में जलने से विवाहिता की मौत
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव नगला राजा निवासी एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। गंभीर हालत में सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने शराबी पति पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव परौरा निवासी रामखिलावन ने वर्ष 2012 में पुत्री सुषमा की शादी थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला राजा निवासी रमाकांत श्रीवास्तव के साथ की थी। पति शराब पीकर आए दिन सुषमा के साथ मारपीट करता था। कई बार इस बात को लेकर मायके व ससुराल पक्ष में पंचायतें भी हुईं। सोमवार की रात सुषमा संदिग्ध परिस्थिति में शत प्रतिशत तक जल गई। ससुरालीजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
वहां भी हालत में सुधार न होने के बाद आगरा में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान सुषमा ने दम तोड़ दिया। वहीं विवाहिता की मौत होते ही ससुरालीजन भी भाग गए। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता रामखिलावन ने आरोप लगाया कि शराबी पति ने जलाकर पुत्री को मार दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।